लंबित मांगों को लेकर सिंचाई संघ ने दिया एक दिवसीय धरना,12 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजकर मांगों के निस्तारण की उठाई आवाज

UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी 


बदायूं। सिंचाई संघ बदायूं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। धरने के बाद पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में कर्मचारियों की लंबित मांगों का निस्तारण कराने की मांग की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बदायूं की जिला मंत्री सरोज यादव ने की। संचालन सूबेदार सिंह ने किया। धरने में इंजीनियर रवि कुमार, जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी परिषद, केके सिंह, अध्यक्ष सिंचाई संघ प्रथम खंड, रामप्रकाश राठौर, पूर्व मंत्री सिंचाई संघ प्रथम खंड, सर्वेंद्र सिंह, अध्यक्ष सिंचाई संघ द्वितीय खंड, सौरभ शर्मा, अध्यक्ष सिंचाई संघ प्रथम खंड और मुनेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष तृतीय खंड सहित विभाग के समस्त पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने लंबित मांगों के समाधान के लिए शासन से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई।



Post a Comment

Previous Post Next Post