ब्रेकिंग : बदायूं से बरेली जा रही बोलेरो जलकर खाक, समय रहते कूदकर बची सवारियां..

UP समाचार न्यूज़ / रिपोर्ट आकाश सक्सेना / खबर बदायूं यूपी...




यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। थाना कादर चौक क्षेत्र के ग्राम नूरपुर निवासी एक व्यक्ति की बोलेरो गाड़ी शनिवार रात अचानक चलती अवस्था में आग लगने से जलकर पूरी तरह खाक हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम नूरपुर निवासी लाल मियां पुत्र करू अहमद अपनी बोलेरो (संख्या UP24Z3035) से 6-7 अन्य लोगों के साथ बरेली जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अचानक गाड़ी की वायरिंग से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।


आग की लपटें तेज होती देख चालक लाल मियां ने तुरंत गाड़ी रोक दी और स्वयं सभी अन्य सवारियां सहित वाहन से उतरकर सुरक्षित दूरी पर चली गईं। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड टीम प्रभारी विनीत कुमार अपनी यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। परिणामस्वरूप गाड़ी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।फायर ब्रिगेड कर्मियों ने गाड़ी मालिक को मौके पर बुलाकर घटना की जानकारी ली। इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या अन्य किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि समय रहते गाड़ी नहीं रोकी जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post