UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं उत्तर प्रदेश...
![]() |
| शिखर इंस्टिट्यूट में होने वाली शिखर विजडम क्वेस्ट 3.0–2026’ के बारे में प्रेस वार्ता करते संस्थान के अध्यक्ष डॉ राजेश वर्मा व अन्य... फोटो स्त्रोत स्वयं |
संक्षेप...
4 जनवरी को होगा ‘शिखर विजडम क्वेस्ट 3.0–2026’, 12वीं के छात्र होंगे शामिल, इंस्टीट्यूट में तीसरी बार होगा विजडम क्वेस्ट, विजेताओं को मिलेंगे लेपटॉप, टेबलेट जैसे बड़े पुरस्कार गुरुवार को संस्थान में की गई इस संबंध में प्रेस वार्ता...
यूपी समाचार न्यूज बदायूँ। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग, शेखूपुर, बदायूँ में शिखर विज़डम क्वेश्चन 3.0 – 2026 के आयोजन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा, सचिव करन थरेजा और प्रबंधक विक्रांत मेंदीरत्ता उपस्थित रहे। परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी रखी गई है ज्यादा जानकारी के लिए आवेदक संस्थान जाकर सम्पर्क कर सकते हैं।
![]() |
| Advertisment.. |
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि यह प्रतियोगिता लगातार तीसरे वर्ष आयोजित की जा रही है। पूर्व के दो संस्करणों में जिले व आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का उद्देश्य विज्ञान वर्ग (पीसीएम/पीसीबी) के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करना और एमसीक्यू आधारित परीक्षा प्रणाली से परिचित कराना है।
![]() |
| Advertisment.. |
शिखर विज़डम क्वेश्चन 3.0 – 2026 में सत्र 2025–26 के 12वीं कक्षा के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता 4 जनवरी 2026 को दोपहर 12 से 2 बजे तक शिखर इंस्टीट्यूट परिसर में आयोजित होगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट व स्मार्टफोन जैसे पुरस्कार दिए जाएंगे। परिणाम परीक्षा के दो दिन बाद घोषित किए जाएंगे।
![]() |
| Advertisment.. |
![]() |
| रिपोर्ट आकाश सक्सेना यूपी समाचार न्यूज बदायूं यूपी... |





