UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं
संक्षेप..
सांसद आदित्य यादव चार और पांच नवंबर को बदायूं में रहेंगे, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत,पांच नवंबर को जनता दरबार में सुनेंगे जनसमस्याएं, डोर-टू-डोर योजना का करेंगे उद्घाटन
बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं सांसद आदित्य यादव चार और पांच नवंबर को बदायूं और संभल जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वह पीडीए महासम्मेलन, वैवाहिक समारोह, जनता दरबार और पार्टी की मासिक बैठक में शिरकत करेंगे। साथ ही धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के अलावा नगर पालिका परिषद में डोर-टू-डोर योजना का उद्घाटन भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, चार नवंबर (बुधवार) को सुबह 11 बजे सांसद संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जिजौड़ा मढ़ी में आयोजित पीडीए महासम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन के आयोजक गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव हैं। इसके बाद शाम सात बजे बदायूं के डायमंड मैरिज लॉन में वरिष्ठ सपा नेता फखरे अहमद शोबी के भतीजे के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित दावत-ए-वलीमा में शामिल होंगे।
पांच नवंबर (गुरुवार) को सुबह नौ बजे सांसद अपने डीएम रोड स्थित निज निवास पर जनता दरबार लगाएंगे। यहां क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। दोपहर 12 बजे बिसौली विधानसभा क्षेत्र के पिंदारा रोड स्थित प्रिंस पैलेस में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में शामिल होकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
इसके बाद शाम चार बजे बदायूं विधानसभा क्षेत्र के सोई स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर संत सेवा आश्रम में आयोजित श्री मारुतिनंदन महायज्ञ, रासलीला एवं श्रीरामलीला के दर्शन करेंगे। शाम पांच बजे नगर पालिका परिषद बदायूं में डोर-टू-डोर योजना का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक आबिद रजा हैं।