IMA (इंडियन मेडिकल एसोसियेशन) बदायूं के अध्यक्ष बने डॉ. रामिन्दर सिंह, डॉ. राजेश वर्मा सचिव, पुरानी कार्यकारिणी मे डॉ कुमार वासु समेत अन्य पदाधिकारी का भी हुआ सम्मान..

रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी /यूपी समाचार न्यूज 

संक्षेप...

शुक्रवार को जिले मे आईएमए बदायूं की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. रामिन्दर सिंह बने अध्यक्ष,डॉ. राजेश कुमार वर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी, पुरानी कार्यकारिणी के पदाधिकारी सम्मानित 

बदायूं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) शाखा बदायूं की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। 24 अक्टूबर को शहर के फोर लीफ होटल में आयोजित बैठक में चिकित्सकों ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रामिन्दर सिंह को अध्यक्ष और जिला चिकित्सालय में कार्यरत फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार वर्मा को सचिव चुना। बैठक में नई कार्यकारिणी का स्वागत किया गया, जबकि कार्यकाल पूरा करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

चुनाव प्रक्रिया के लिए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमपी गुप्ता और वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. इत्तेहाद आलम को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। चिकित्सकों की सहमति से राजकीय मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार शाक्य को कोषाध्यक्ष, देव किरण हॉस्पिटल के डॉ. वागीश वार्ष्णेय को उपाध्यक्ष, सरला क्लिनिक के डॉ. देवांश यादव को संयुक्त सचिव और नरेंद्र-गायत्री हॉस्पिटल, बिल्सी की डॉ. चारु वार्ष्णेय को सांस्कृतिक सचिव मनोनीत किया गया।

इस मौके पर वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. अरुण यादव, सचिव डॉ. अजीत पाल, कोषाध्यक्ष डॉ. कुमार वासु, संयुक्त सचिव डॉ. प्रसून वार्ष्णेय और सांस्कृतिक सचिव डॉ. राजेश कुमार वर्मा को सफल कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. सुरेश चंद्र नौगरिया, डॉ. इत्तेहाद आलम, डॉ. एके वर्मा, डॉ. डीवी शाक्य और डॉ. शलभ वैश्य सहित अन्य चिकित्सकों ने उन्हें माला, शॉल और उपहार भेंट किए।

पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को और मजबूत बनाएगी। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामिन्दर सिंह ने चिकित्सकों से समाज के सभी वर्गों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करने का आह्वान किया।

नवनियुक्त सचिव डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि उनका प्रयास बदायूं के सभी पात्र चिकित्सकों को आईएमए से जोड़ने का रहेगा। साथ ही चिकित्सकों, आमजन और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सकों के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा करने पर जोर दिया जाएगा।

बैठक में डॉ. एसएन गोविल, डॉ. रियाज अहमद, डॉ. अनमोल राज गुप्ता, डॉ. अमन आजाद, डॉ. श्रीकृष्ण यादव, डॉ. नितेश पति तिवारी, डॉ. नूरुल हसन, डॉ. आकांक्षा यादव, डॉ. अनिरुद्ध सिंह, डॉ. गजेंद्र सिंह वर्मा, डॉ. एमएस खान, डॉ. मुकुल शाक्य, डॉ. कृष्णा जौहरी, डॉ. नीतीश रस्तोगी, डॉ. हर्षद यादव और डॉ. पूनम शाक्य सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post