UP समाचार न्यूज़ |खबर बदायूं एवं अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश..
रिपोर्ट आकाश सक्सेना
![]() |
| बदायूं जिला कार्यक्रम प्रबंधक कमलेश शर्मा का यूपी के अम्बेडकर नगर के लिए स्थानांतरण संबंधित जारी हुआ आदेश लेटर... |
संक्षेप...
बदायूं एनएचएम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जांच के बीच बदायूं से कमलेश शर्मा अंबेडकर नगर भेजे गए, वहीं अम्बेडकर नगर के कार्यक्रम प्रबंधक को बदायूं भेजा गया है, दोनों जनपद के कार्यक्रम प्रबंधकों की अदला-बदली हुई है, अनिल मिश्रा को बदायूं तो कमलेश शर्मा को मिली अम्बेडकर नगर की कमान,मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती स्थल पर योगदान आख्या प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा...
बदायूं यूपी समाचार न्यूज़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कार्यरत जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई में प्रशासनिक आधार पर बड़ा फेरबदल किया गया है। बदायूं में तैनात जिला कार्यक्रम प्रबंधक कमलेश कुमार शर्मा का स्थानांतरण अंबेडकर नगर के लिए कर दिया गया है, जबकि अंबेडकर नगर में तैनात जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा को बदायूं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कार्रवाई प्रशासनिक आधार पर जांच प्रचलन में होने के दृष्टिगत की गई है।
राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार दोनों संविदा कर्मियों को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक नवीन जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई में संबद्ध किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अनिल कुमार मिश्रा, जो वर्तमान में अंबेडकर नगर में जिला कार्यक्रम प्रबंधक के पद पर तैनात थे, अब बदायूं जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई में कार्यभार ग्रहण करेंगे। वहीं बदायूं में कार्यरत जिला कार्यक्रम प्रबंधक कमलेश कुमार शर्मा को अंबेडकर नगर में नवीन तैनाती दी गई है।
मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती स्थल पर योगदान आख्या प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस प्रशासनिक संबद्धता के लिए किसी भी प्रकार का अतिरिक्त भत्ता देय नहीं होगा तथा दोनों अधिकारियों का मानदेय उनकी मूल तैनाती स्थल से ही प्रदान किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े जानकारों के अनुसार, यह कदम प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने और जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस फेरबदल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्तर पर कार्यप्रणाली को सुचारु रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
