Breaking बदायूं : भाइयों को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने समझाने की कोशिश तेज की..

 UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट एड. अनिरुद्ध राय /खबर बदायूं यूपी 




यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के नकटिया नवादा गांव की रहने वाली एक महिला मंगलवार को बदायूं शहर के मालवीय स्थल कचहरी स्तिथ एक टावर पर चढ़ गई और अपने भाइयों को इंसाफ दिलाने की मांग करने लगी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।


बताया जा रहा है कि महिला की पहचान रामादेवी पत्नी जदवीर के रूप में हुई है। वह अपने भाइयों से जुड़े एक हत्या (धारा 302) के मामले में उम्रकैद की सजा को लेकर आक्रोशित है और इसी के विरोध में टावर पर चढ़कर न्याय की मांग कर रही है।


मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार महिला को समझाने का प्रयास करते रहे। महिला की छोटी बहन भी पुलिस के सहयोग से फोन पर उससे संपर्क कर उसे नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश करती रही।


स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला का एक भाई पहले म्याऊं ब्लॉक प्रमुख भी रह चुका है। महिला शादीशुदा है और दो-तीन बच्चों की मां बताई जा रही है।


पुलिस का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post