रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर लखनऊ यूपी /यूपी समाचार न्यूज
बदायूं।उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन की ओर से रविवार, 25 अक्टूबर को जारी आदेश में यह निर्णय लिया गया।
प्रमुख सचिव एस.वी.एस. रंगा राव की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इससे पहले 17 नवंबर 2025 को जारी अवकाश सूची में 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया था। शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद अब इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अधीन नहीं होगा। शासन ने पूर्व में जारी अवकाश संबंधी विज्ञप्ति को इसी सीमा तक संशोधित किया है। आदेश के शेष प्रावधान पहले की तरह लागू रहेंगे।
• स्कूल और कॉलेज: प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज तथा शिक्षण संस्थान इस दिन बंद रहेंगे।
• सरकारी कार्यालय: राज्य के सभी सरकारी दफ्तर और शासकीय प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
• विशेष आयोजन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, सभी जनपदों, तहसीलों और विकास खंड स्तर पर मंदिरों तथा महर्षि वाल्मीकि से जुड़े स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन, रामायण पाठ और लवकुश प्रसंग सहित विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।