UP होमगार्ड मेडिकल में घूसखोरी का आरोप 30 से 50 हजार लेकर पास करने का आरोप, 2 डॉक्टर एक चालक पुलिस हिरासत में

रिपोर्ट आकाश सक्सेना /UP समाचार न्यूज़ /खबर कानपुर उत्तर प्रदेश 






संक्षेप...

यूपी के कानपुर में होमगार्ड मेडिकल में घूसखोरी का आरोप, पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों का हंगामा, 30 से 50 हजार रुपये लेकर पास करने का आरोप, दो डॉक्टर और चालक हिरासत में..


कानपुर। होमगार्ड भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों के चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान शुक्रवार को कानपुर पुलिस लाइन में हंगामा हो गया। अभ्यर्थियों ने मेडिकल पैनल में शामिल डॉक्टरों पर रिश्वत मांगने और रुपये नहीं देने पर योग्य अभ्यर्थियों को अनफिट घोषित करने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। मामले में दो डॉक्टरों और उनके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


अभ्यर्थियों का आरोप है कि मेडिकल परीक्षण के दौरान डॉक्टर प्रवीण और डॉक्टर द्विवेदी ने उनसे रुपये की मांग की। आरोप है कि कुछ अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से, जबकि कुछ ने नकद रुपये दिए। अभ्यर्थियों ने 30 हजार से 50 हजार रुपये तक की रिश्वत लेने और करीब 25 से 30 लोगों को रुपये लेकर मेडिकल में पास करने का आरोप लगाया। वहीं, कुछ अभ्यर्थियों ने डीएनएस जांच में अनफिट घोषित किए जाने पर भी आपत्ति जताई।


हंगामे के दौरान यूपी 78 जेजे 8030 नंबर की गाड़ी में रुपये की वसूली किए जाने का आरोप भी लगाया गया। मामला बढ़ने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अभ्यर्थियों को शांत कराया।


जानकारी के अनुसार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की ओर से गठित मेडिकल पैनल के डॉक्टरों पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने दोनों डॉक्टरों और उनके चालक अजीत को हिरासत में लिया है। एसीपी कोतवाली अमित पांडेय के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post