UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी
![]() |
| स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी इनसेप्शन वर्कशॉप संबंधित करते बैठक : फोटो स्त्रोत सू. वि. |
संक्षेप..
जनपद स्तरीय इनसेप्शन वर्कशॉप में मलेरिया समेत वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम पर जोर,पीएसआई इंडिया के एम्बेड कार्यक्रम के तहत सोमवार को जनपद स्तरीय इनसेप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया गया जहां मलेरिया समेत वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को जागरूकता बढ़ाने पर CMO विकास शर्मा नें दिए आवश्यक निर्देश जहां इनसेप्शन वर्कशॉप में स्वास्थ्य सेवाओं और विभागीय समन्वय की बनी कार्ययोजना..
![]() |
| Advertisment.. |
बदायूं। पीएसआई इंडिया के एम्बेड कार्यक्रम के तहत सोमवार को जनपद स्तरीय इनसेप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने की। इस दौरान एम्बेड कार्यक्रम के फील्ड प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर परमवीर सिंह ने कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
बैठक में कार्यक्रम के उद्देश्यों, आगामी गतिविधियों, कार्ययोजना और विभागीय समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मलेरिया सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए समुदाय में जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
सीएमओ ने कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता और विभागीय समन्वय को मजबूत किया जाना जरूरी है।
![]() |
| Advertisment.. |
बैठक में एसीएमओ डॉ. मोहन झा, डिप्टी सीएमओ एवं आरसीएच नोडल अधिकारी डॉ. राजवीर सिंह गंगवार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. असलम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डीसीपीएम अरविंद राणा, जिला मलेरिया अधिकारी अमित कुमार तिवारी समेत सभी मलेरिया निरीक्षक मौजूद रहे।


