UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं।
![]() |
| डॉ रश्मिदीप गंगवार को सम्मानित करते हुए लोग.... |
संक्षेप
डॉ. रश्मि दीप गंगवार बनीं उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग में खुशी की लहर 14 वर्षों से बदायूं में दे रहीं स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ. रश्मि दीप को मिली अब अहम जिम्मेदारी, बदायूं के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समरेर की चिकित्सा अधीक्षक बतौर तैनात हैं डॉ. रश्मि दीप गंगवार...
![]() |
| Advertisment.. |
बदायूं । उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समरेर की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रश्मि दीप गंगवार को संघ का संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। जिम्मेदारी मिलने पर सीएचसी के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।
डॉ. रश्मि दीप गंगवार पिछले 14 वर्षों से जनपद बदायूं में स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बदायूं शाखा में विभिन्न पदों पर रहते हुए चिकित्सकों के सम्मान और हितों के लिए कार्य किया।
![]() |
| Advertisment.. |
उनकी नियुक्ति पर सीएचसी समरेर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में डॉ. संजीव गंगवार, डॉ. कमल वर्मा, डॉ. आकाश, रवि पराशरी, अफसर हुसैन, फातिमा समेत चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।
डॉ. रश्मि दीप गंगवार ने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह, महासचिव डॉ. शरद वैश्य, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार सहित सभी केंद्रीय पदाधिकारियों का आभार जताया।


