UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी..
![]() |
| बदायूं शहर के एक चीनी विक्रेता के प्रतिष्ठान पर छापेमारी करते हुए खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी कर्मचारी... फोटो स्त्रोत : सू. वि. |
संक्षेप
जिले में चीनी की उपलब्धता और स्टॉक की स्थिति जांचने के लिए सोमवार को खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र में चीनी के थोक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, 2175 कुंतल उपलब्ध मिला।
बदायूं। जिले में चीनी की उपलब्धता और स्टॉक की स्थिति जांचने के लिए सोमवार को खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र में चीनी के थोक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच प्रतिष्ठानों पर कुल 2175 कुंतल चीनी का स्टॉक उपलब्ध पाया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में फिलहाल चीनी की कोई कमी नहीं है।
![]() |
| Advertisment... |
विपणन निरीक्षक टिंकू दास, विपणन निरीक्षक शिवाकांत तिवारी और पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र पाल की संयुक्त टीम ने सर्राफा बाजार, गोपी चौक और नगर पालिका गेट के सामने स्थित चीनी के थोक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों की जांच की।
टीम ने मुन्ना लाल उमेश चंद्र ट्रेडर्स, आरएस इंटरप्राइजेज, कार्तिकेय इंटरप्राइजेज, प्रेमशंकर कृष्ण मुरारी और मोहन बाबू जी ट्रेडर्स के यहां स्टॉक का जायजा लिया। व्यापारियों ने टीम को बताया कि विभिन्न चीनी मिलों से मांग के अनुरूप चीनी की खरीद की गई है और प्रतिष्ठानों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
![]() |
| Advertisment.. |
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में चीनी का पर्याप्त भंडार मिला है। ऐसे में जनपद में चीनी की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने जिले के नागरिकों से चीनी की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं करने की अपील की है।


