बदायूं : CDO ने विद्यालय में बच्चों संग किया भोजन,रसोईघर की अव्यवस्था पर जताई नाराजगी..

UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी 

विकासखंड जगत के प्राथमिक विद्यालय नरऊ बुजुर्ग में बदायूं CDO गामिनी सिंगला निरीक्षण करते हुए एवं बच्चों संग भोजन करते हुए। फोटो स्त्रोत : सू.वि. 


संक्षेप..

सीडीओ ने विकासखंड जगत के प्राथमिक विद्यालय नरऊ बुजुर्ग विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों संग किया भोजन किया और रसोईघर में साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने के दिए निर्देश..


बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने शुक्रवार को विकासखंड जगत के प्राथमिक विद्यालय नरऊ बुजुर्ग और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछकर उनकी शैक्षिक स्थिति जानी और बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया।

Advertisment..


निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक समेत पूरा स्टाफ उपस्थित मिला। सीडीओ ने बच्चों को परोसे जा रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता जांची, जो संतोषजनक मिली। इसके बाद उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं मिली और पर्याप्त प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं थी।


इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रसोईघर समेत विद्यालय परिसर में बेहतर साफ-सफाई कराने और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए।


इसके बाद सीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र नरऊ बुजुर्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को केंद्र पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को ड्यूटी के दौरान निर्धारित यूनीफार्म में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया।


सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य जरूरी सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाए और कमियां मिलने पर तत्काल सुधार कराया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post