बदायूं : दयावान रोटरी क्लब नें निराश्रित दिव्यांगजनों के आश्रय गृह को भेंट किया जरूरी सामान

UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं...

रोटरी क्लब ऑफ बदायूं गोल्ड के सदस्य.... 

 
संक्षेप..

रोटरी क्लब ऑफ बदायूं गोल्ड ने दिव्यांगजनों के आश्रय गृह में बांटे भोजन पैकेट दी अलमारी अन्य सामान, इस दौरान क्लब के अध्यक्ष व अन्य सदस्य रहे मौजूद...

Advertisment..


बदायूं। रोटरी क्लब ऑफ बदायूं गोल्ड की ओर से गुरुवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रुग्ण निराश्रित दिव्यांगजनों के आश्रय गृह सह-प्रशिक्षण केंद्र में सेवा कार्य किया गया। मीरा जी चौकी के पास स्थित आश्रय गृह में क्लब की ओर से गोदरेज की अलमारी सप्रेम भेंट की गई। इसके साथ ही वहां रह रहे बच्चों को खाने के पैकेट भी वितरित किए गए।

क्लब के सदस्यों ने आश्रय गृह में रह रहे बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। क्लब पदाधिकारियों ने भविष्य में भी जरूरत के अनुसार सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Advertisment...



कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ बदायूं गोल्ड के अध्यक्ष रो. अनिल कुमार गुप्ता, सचिव रो. प्रमोद शर्मा सहित क्लब के सभी 27 सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष रो. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंद, वंचित और दिव्यांगजनों की सेवा कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना क्लब का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

इस दौरान रो. डा. संजीव गुप्ता, रो. सुरजीत गुप्ता, रो. राम मोहन अग्रवाल, रो. अनिल गुप्ता सोनू, रो. गोपाल रस्तोगी, रो. राजेश गुप्ता, रो. पवन शर्मा, रो. डा. कौशल गुप्ता, रो. संजीव सक्सेना, रो. अमित वैश्य, रो. सुनील गुप्ता, रो. जितेंद्र महाजन, रो. डा. गोपाल वैश्य, रो. डा. मोहित शर्मा, रो. डा. वैभव गुप्ता, रो. मिथर्थ वर्मा, रो. तोशींद्र सिंह, रो. राहुल गोयल, रो. मनोज गुप्ता, रो. मुकेश गुप्ता, रो. देवेंद्र गुप्ता, रो. सुगम वाष्णेय, रो. मनोज मसीह, रो. राजेश गुप्ता और रो. विनोद गुप्ता मौजूद रहे।

Advertisment..



क्लब सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही रोटरी की मूल भावना है और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहयोग पहुंचाना क्लब की प्राथमिकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post