बदायूं : पीआरडी जवानों को कैशलेस स्वास्थ्य बीमा और बढ़ा हुआ ड्यूटी भत्ता

UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं 

फोटो स्त्रोत : सूचना विभाग...




संक्षेप..

पीआरडी जवानों को कैशलेस स्वास्थ्य बीमा और बढ़ा हुआ ड्यूटी भत्ता,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सम्मेलन में की घोषणा, बदायूं विकास भवन में हुआ सजीव प्रसारण


बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में किया गया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी पीआरडी जवानों के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने और ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की।


मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों की सेवा, समर्पण, निष्ठा और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि जवान यातायात व्यवस्था, पुलिस के साथ थानों में ड्यूटी, विभिन्न औद्योगिक संस्थानों तथा महाकुंभ सहित महत्वपूर्ण आयोजनों में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने जवानों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की।


इस दौरान सरोजिनी नगर, लखनऊ में पीआरडी जवानों के प्रशिक्षण के लिए बहुमंजिला बैरक के निर्माण का शिलान्यास भी किया गया।


विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने की। संचालन महाराज सिंह ने किया। आयोजन जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों से करीब 150 पीआरडी जवानों के साथ संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जिला महामंत्री भाजपा बदायूं, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विशाल पाल, अनुज कुमार, नरेन्द्र कुमार, कांति प्रसाद, हिम्मत सिंह, मनोज कुमार, विकास शर्मा, रंजीत सिंह और सेवानिवृत्त कनिष्ठ सहायक राहुल चौबे सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post