UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी
![]() |
| जिला महिला अस्पताल का निरिक्षण करतीं हुईं सीडीओ बदायूं गामिनी सिंगला.. |
संक्षेप...
बदायूं की सीडीओ गामिनी सिंगला के औचक निरीक्षण में जिला महिला अस्पताल की खुली पोल, बंद मिले एसी-पंखे, आरओ भी खराब,जहां सीएम एस को फटकार लगी वहीं महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सीडीओ सख्त दिखी सफाई, पेयजल व सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए...
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
![]() |
| Advertisment.. |
निरीक्षण में अस्पताल का आरओ खराब मिला और उसके आसपास साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं पाई गई। सीडीओ ने सभी शौचालयों को नियमित रूप से संचालित रखने और उनकी साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रतीक्षालय, लेबर रूम और एसएनसीयू के प्रतीक्षालय के सामने दूसरी व तीसरी मंजिल पर बंद पड़े पंखों को तत्काल चालू कराने को कहा।
जांच के दौरान लेबर रूम में लगे दोनों वातानुकूलित यंत्र बंद मिले। वहीं पीएनसी वार्ड के प्रतीक्षालय में मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए पंखे नहीं थे। इस पर सीडीओ ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभा अग्रवाल को फटकार लगाई एवं सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर कर शीघ्र अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
![]() |
| Advertisment |
उन्होंने चिकित्सालय में सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ महिला नसबंदी कार्यक्रम की प्रगति बढ़ाने के लिए प्रतिदिन प्रभावी अनुश्रवण करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभा अग्रवाल सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।


