UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी
संक्षेप..
रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर 748 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई , वहीं दो तस्कर दबोचे,विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, में लगभग 50 लाख रुपये की शराब बरामद हुई एक आरोपी की तलाश जारी..
बदायूं। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत रविवार को आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। टीम ने ट्रक से 748 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
![]() |
| Advertisment.. |
आबकारी विभाग और पुलिस की टीम गंगा एक्सप्रेसवे पर संयुक्त चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान ट्रक संख्या यूपी-32 पीएन-1036 को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक से आईबी (IB), आरएस (RS) और आरसी (RC) ब्रांड की 748 पेटी भारतीय निर्मित विदेशी मदिरा (आईएमएफएल) बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह शराब चंडीगढ़ में बिक्री के लिए अनुमन्य थी।
कार्रवाई के बाद थाना हजरतपुर में मु.अ.सं. 0107/2026 के तहत दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
संयुक्त अभियान में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम तथा थाना हजरतपुर के उपनिरीक्षक मुनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही। दोनों विभागों की टीम ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
![]() |
| Advertisment.. |
अधिकारियों का कहना है कि बरामद शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन माध्यमों से गंतव्य तक पहुंचाया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मामले के पीछे किसी अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का नेटवर्क सक्रिय तो नहीं है।


