बदायूं कलेक्ट्रेट मे DM की अध्यक्षता मे हुई बैठक जहां कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी इंतजाम पूरे करने के दिए निर्देश..

UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं।




संक्षेप...

बदायूं कलेक्ट्रेट मे DM की अध्यक्षता मे हुई बैठक जहां कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी इंतजाम पूरे करने के दिए निर्देश,डीएम बोले- कांवड़ मार्ग सुरक्षित व सुगम बनाएं, घाटों पर रहें पुख्ता इंतजाम...

Advertisment..


बदायूं। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर 25 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर रास्तों को सुरक्षित व सुगम बनाने, शिविरों की अनुमति सुनिश्चित करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त यात्रा कराने पर जोर दिया।

डीएम ने कछला समेत सभी प्रमुख स्नान घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग, शौचालय, गोताखोर, पार्किंग और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविरों को सड़क से सुरक्षित दूरी पर लगाने तथा डीजे की निर्धारित ऊंचाई व धार्मिक गीतों के मानकों का पालन कराने को कहा।

Advertisment..


अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। कांवड़ मार्ग पर मरम्मत, बिजली सुरक्षा, झाड़ियों की कटाई, निराश्रित गोवंश की व्यवस्था, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और खाद्य पदार्थों की नियमित जांच के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए हैं। जनपद में करीब 331 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर 123 शिवालय पड़ते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post