UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं।
खबर संबंधित वीडियो...
संक्षेप..
35 वर्षों की सेवा के बाद प्रशासनिक अधिकारी संजय आर्य सेवानिवृत्त, विकास भवन में भावभीनी विदाई, सीडीओ गामिनी सिंगला ने किया सम्मानित, सहकर्मियों ने साझा किए संजय आर्य के कार्यकाल के यादगार पल..
बदायूं। विकास विभाग में करीब 35 वर्ष तक अपनी सेवाएं देने के बाद प्रशासनिक अधिकारी संजय आर्य मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विकास भवन सभागार में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उनके लंबे एवं निष्कलंक सेवा काल को याद करते हुए उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
संजय आर्य ने वर्ष 1991 में कनिष्ठ सहायक के रूप में सरकारी सेवा की शुरुआत इस्लामनगर ब्लॉक से की थी। इसके बाद लगभग चार वर्षों तक विभिन्न विकास खंडों में कार्य करने के उपरांत वर्ष 1995 में उनकी तैनाती विकास भवन बदायूं में हुई। यहां उन्होंने लंबे समय तक आशुलिपिक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। कुछ माह पूर्व उनका पदोन्नति के बाद प्रशासनिक अधिकारी, विकास विभाग के पद पर चयन हुआ, जहां से उन्होंने 30 जून को लगभग 35 वर्ष की सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्ति प्राप्त की संजय आर्य नें अपना सेवाकाल का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने जिले मे लगभग 35 मुख्य विकास अधिकारीयों (सीडीओ )के कार्यकाल मे अपनी 35 वर्ष की सेवा पूर्ण की है।
![]() |
| Advertisment.. |
विदाई समारोह में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने संजय आर्य को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह तथा परियोजना निदेशक डीआरडीए सतेन्द्र कुमार ने भी उन्हें सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
समारोह में विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पमालाएं पहनाकर संजय आर्य का अभिनंदन किया। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ राजवीर गंगवार नें संजय आर्य को सम्मानित किया एवं अपनी मधुर प्रस्तुति से समारोह को यादगार बना दिया। वहीं प्रधान सहायक अनुज सक्सेना ने संजय आर्य के साथ बिताए कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए उनके सरल स्वभाव, कार्यनिष्ठा और सहयोगी व्यवहार का उल्लेख किया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी मनोज गुप्ता, राजीव भारतीय, रवि सक्सेना, रविंद्र मोहन सक्सेना, पत्रकार राहुल सक्सेना, आकाश सक्सेना, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डीसीपीएम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन बदायूं अरविन्द राणा एवं स्वास्थ्य विभाग व कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी प्रदीप चतुर्वेदी, शिवम रस्तोगी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं विकास विभाग के अनेक अधिकारी-कर्मचारी, संजय आर्य के परिवारजन और रिश्तेदार उपस्थित रहे।
![]() |
| Advertisment.. |
उल्लेखनीय है कि संजय आर्य जिले में राज्य कर्मचारी संघ परिषद के जिला अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनके सेवानिवृत्त होने पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।



