UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं
संक्षेप..
बुधवार को राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस पर सीएमओ कार्यालय में चिकित्सकों ने लिया जनसेवा का संकल्प,मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें देने का संकल्प, सीएमओ कार्यालय में मनाया गया केक काटकर राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस
बदायूं। राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विकास शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन झा, सभी डिप्टी सीएमओ, चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने केक काटकर डॉक्टर्स दिवस का उत्सव मनाया।
![]() |
| Advertisment.. |
कार्यक्रम में चिकित्सकों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार, समुचित देखभाल और मानवीय संवेदनाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनका प्रथम दायित्व है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुचारु एवं जनहितकारी बनाने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
![]() |
| Advertisment.. |
इस अवसर पर डॉ. विनेश कुमार, डॉ. राजवीर गंगवार, डॉ. तहसीन, डॉ. सनोज मिश्रा, डॉ. पवन जायसी, डॉ. निरंजन सिंह, डॉ. विपिन वर्मा, डॉ. नवनीत सिंह, डॉ. गोस मोहम्मद, डॉ. पवन कुमार, डीसीपीएम अरविंद राणा तथा लिपिक संवर्ग से शैलेन्द्र गुप्ता, पवन सक्सेना, नितिन कुमार, चन्द्रवीर सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


