UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं...
संक्षेप..
रविवार को एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पीसीएफ व जिला सहकारी बैंक में जे के सक्सेना नें किया पौधरोपण,पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, अधिक से अधिक पौधे लगाने का किया आह्वान..
![]() |
| Advertisment.. |
बदायूं। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत रविवार को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत यू.पी. कॉपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (पीसीएफ) और जिला सहकारी बैंक मुख्यालय, बदायूं में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।
पीसीएफ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जे.के. सक्सेना, सहकार भारती के जिलाध्यक्ष संदीप सक्सेना, पीसीएफ के जिला प्रबंधक विजय बहादुर, रुदान सिंह, धीरेंद्र कुमार, आशुतोष त्रिवेदी, इफको के फील्ड ऑफिसर दीपक कुमार, कृभको के फील्ड ऑफिसर सूरज शुक्ला, हेमेंद्र सिंह और जगमोहन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
![]() |
| Advertisment.. |
इसके बाद जिला सहकारी बैंक मुख्यालय में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सुमित कुमार सक्सेना, तरुण सिंह तोमर, जितेंद्र कुमार, अर्जुन कुमार, सत्यव्रत जौहरी, शिशुपाल सिंह, चंदन प्रदीप, नरेंद्र द्विवेदी, शांतनु कुमार, समस्त शाखा प्रबंधक, मोहम्मद फराज, सुशील कुमार मिश्रा, भाजपा नेता जितेंद्र पाल सिंह, हेमेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह समेत बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए हरित, स्वच्छ और समृद्ध भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।
![]() |
| Advertisment.. |



