UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी
संक्षेप..
परिवहन विभाग ने वृक्षारोपण महाअभियान में लक्ष्य से अधिक लगाए पौधे, 3000 के सापेक्ष 3660 पौधों का रोपण, वहीं सदर विधायक महेश गुप्ता ने एडीटीसी बिल्सी रोड में किया पौधारोपण, अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
![]() |
| Advertisment.. |
बदायूं। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा संचालित वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत बदायूं जनपद में निर्धारित 3000 पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष 3660 पौधों का रोपण कर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की गई।
वृक्षारोपण अभियान के तहत बिल्सी बस स्टेशन, बिसौली बस स्टेशन, दातागंज बस स्टेशन, बदायूं डिपो कार्यशाला, चालक प्रशिक्षण केंद्र बदरपुर तथा सहसवान बस स्टेशन सहित विभिन्न परिसरों में पौधे लगाए गए।
![]() |
| Advertisment.. |
इसी क्रम में परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त एडीटीसी (चालक प्रशिक्षण केंद्र), बिल्सी रोड, बदायूं में सदर विधायक महेश गुप्ता ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एआरएम राजेश पाठक, एआरटीओ हरिओम गौतम तथा परिवहन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


