UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं।
संक्षेप..
आज शनिवार को बदायूं निवासी वरिष्ठ कवि आँचल की आकाशवाणी रामपुर से आज शाम 7 बजे प्रसारित होंगी कविताएं'पीपल की छांव' कार्यक्रम में गूंजेगी बदायूं के कवि शमशेर बहादुर आंचल की आवाज...
![]() |
| Advertisement |
यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि शमशेर बहादुर 'आंचल' की कविताओं का प्रसारण शनिवार शाम सात बजे आकाशवाणी रामपुर से किया जाएगा। यह प्रसारण 'पीपल की छांव' शीर्षक कार्यक्रम के अंतर्गत होगा। कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग पहले ही आकाशवाणी रामपुर केंद्र पर पूरी की जा चुकी है।
कवि शमशेर बहादुर आंचल पिछले लगभग 47 वर्षों से आकाशवाणी और दूरदर्शन के विभिन्न केंद्रों से अपनी कविताओं का पाठ करते आ रहे हैं। उनकी प्रस्तुतियां गोरखपुर, मथुरा, रामपुर, जालंधर, बरेली, लखनऊ और दिल्ली सहित कई केंद्रों से प्रसारित हो चुकी हैं।
कवि आंचल ने बताया कि उनका आकाशवाणी से जुड़ाव वर्ष 1958 में लखनऊ केंद्र के 'बालसखा' कार्यक्रम से शुरू हुआ था। तब से वह निरंतर साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं तथा अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं के बीच पहचान बनाए हुए हैं। शनिवार शाम होने वाला यह प्रसारण जिले के साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

