UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर कछला बदायूं
संक्षेप..
सोमवती अमावस्या पर्व को लेकर डीएम-एसएसपी ने कछला गंगा घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाएं परखी,नाव से घाट क्षेत्र का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के दिए निर्देश..
![]() |
| Advertisment.. |
बदायूं। सोमवती अमावस्या पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व पर कछला गंगा घाट पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सोमवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कछला घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए और सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त रखी जाएं।
![]() |
| Advertisment.. |
डीएम और एसएसपी ने नाव के माध्यम से गंगा नदी के घाट क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल क्षेत्र में सुरक्षा एवं बचाव संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस बल, गोताखोरों और आपदा प्रबंधन टीमों को पूरी सतर्कता के साथ तैनात रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन एवं तैयारियां बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


