UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी
संक्षेप..
चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सदर विधायक नें डॉ. संदीप वार्ष्णेय को किया पुरस्कृत विधायक नें जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत किया सत्य क्लिनिक पर किया सम्मानित...
![]() |
| Advertisment... |
बदायूं। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता नें चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. संदीप वार्ष्णेय को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। यह सम्मान समारोह शहर स्थित सत्य क्लीनिक, जिला महिला अस्पताल के सामने आयोजित किया गया।
![]() |
| Advertisment.. |
इस अवसर पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने डॉ. संदीप वार्ष्णेय द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति एवं सम्मान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि समाज और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया जाना प्रेरणादायक है।
![]() |
| Advertisment.. |
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से व्यवसायी एवं समाजसेवी सतेन्द्र वार्ष्णेय, डॉ. मनदीप वार्ष्णेय, गोपाल जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने डॉ. संदीप वार्ष्णेय को सम्मान प्राप्त होने पर शुभकामनाएं दीं।



