ब्रेकिंग बदायूं : गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल..

 UP समाचार न्यूज/रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी..



संक्षेप...

शुक्रवार को बदायूं मे वजीरगंज क्षेत्र मे नोली हरनाथ पुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल,वाराणसी से दिल्ली जा रही बस हादसे का शिकार, 100 से अधिक सवारियों में मची चीख-पुकार..


Advertisment..


बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस वजीरगंज क्षेत्र में नौली हरनाथपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया।


Advertisment 


बताया जा रहा है कि बस वाराणसी से दिल्ली जा रही थी। नौली हरनाथपुर गांव के पास अचानक चालक का नियंत्रण बस से हट गया, जिससे बस पलट गई। हादसे में घायल यात्रियों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।


पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन ने घायलों को हरसंभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post