UP समाजचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं
खबर का वीडियो..
संक्षेप..
मरम्मत के बाद सीएमओ कार्यालय का हुआ लोकार्पण, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया उद्घाटन,नवागत सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने कराया कार्यालय का जीर्णोद्धार, अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ
![]() |
| Advertisment.. |
बदायूं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद सोमवार को नवागत सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया।
बताया गया कि पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. विकास शर्मा ने सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान भवन के विभिन्न हिस्सों में मरम्मत एवं रंगाई-पुताई की आवश्यकता महसूस होने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक कार्य कराने के निर्देश दिए थे। लगभग 10 दिनों में मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सोमवार को कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कार्यालय के विभिन्न कक्षों में रंगाई-पुताई के साथ कमरा नंबर आदि भी व्यवस्थित कराए गए।
लोकार्पण कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. मोहन झा, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजवीर गंगवार, डिप्टी सीएमओ एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनेश कुमार, डिप्टी सीएमओ पवन जायसी, एमओआईसी डॉ. ऋष्मि दीप गंगवार, डिप्टी सीएमओ डॉ. तहसीन, डिप्टी सीएमओ डॉ. सनोज मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत, डीसीपीएम अरविंद राणा सहित पटल सहायक शैलेंद्र गुप्ता, पवन सक्सेना, नितिन कुमार, चंद्रवीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरीश शर्मा, श्रेयांश आर्य, शेर सिंह तथा विशेष मिश्रा, उमेश कुमार, परवेज अब्बासी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


