यूपीएससी टॉपर गामिनी सिंगला को CDO बनाकर बदायूं भेजा गया, विकास योजनाओं को मिलेगी गति..

UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी 




संक्षिप्त...

गामिनी सिंगला को उत्तर प्रदेश शासन के प्रशासनिक फेरबदल में बदायूं का नया मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नियुक्त किया गया है। वह पूर्व में सुल्तानपुर में जॉइंट मजिस्ट्रेट थीं और मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। 2021 बैच की आईएएस सिंगला ने UPSC Civil Services Examination में ऑल इंडिया रैंक-3 हासिल की थी। वहीं, पूर्व सीडीओ केशव कुमार का स्थानांतरण डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद पर किया गया है।

Advertisment..


यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं, 21 अप्रैल। उत्तर प्रदेश शासन स्तर पर किए गए बीते दिन 40 अधिकारियो के प्रशासनिक फेरबदल में गामिनी सिंगला को जनपद बदायूं का नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले यूपी के सुल्तानपुर में जॉइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थीं। शासन के आदेश के बाद उन्होंने मंगलवार को विकास भवन बदायूं में कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उनका विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों नें बुके देकर स्वागत किया।

गामिनी सिंगला वर्ष 2021 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित UPSC Civil Services Examination में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक में तीसरे नंबर पर रेंक हासिल की थी। उनकी सफलता की खास बात यह रही कि उन्होंने नौकरी के साथ तैयारी करते हुए यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले वह इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से जुड़ी रही हैं और निजी क्षेत्र में भी कार्य कर चुकी हैं।

Advertisment..



प्रशिक्षण के बाद उनकी पहली तैनाती उत्तर प्रदेश कैडर में हुई, जहां उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालीं। सुल्तानपुर में जॉइंट मजिस्ट्रेट रहते हुए उन्होंने राजस्व, कानून-व्यवस्था और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग और जनसुनवाई व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास सराहे गए।

अब बदायूं में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में गामिनी सिंगला जिले की ग्रामीण विकास योजनाओं, मनरेगा, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेंगी। जिले में विकास कार्यों को गति देने और पारदर्शिता बढ़ाने की उनसे अपेक्षा की जा रही है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, शासन ने यह तबादला विकास कार्यों में तेजी और बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया है। गामिनी सिंगला की कार्यशैली को देखते हुए माना जा रहा है कि बदायूं में विकास परियोजनाओं को नई दिशा मिलेगी।

यहां अब तक सीडीओ रहे केशव कुमार को शासन नें डॉ राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय का कुलसचिव के पद पर ट्रांसफर किया है।

पंजाब से 24 साल पहले यहां आया था परिवार...

गामिनी का परिवार मूलत: पंजाब के संगरूर जिले के संनाम गांव से संबंध रखता है। पिछले 24 साल से वो बिलासपुर के श्री नयना देवी जी में ही रह रहे हैं। उनके पिता अलोक सिंगला एवं माता नीरज सिंगला मेडिकल ऑफिसर हैं।गामिनी का जन्म भी यहीं हुआ है। उन्होंने 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई नंगल के जिंदवाड़ी में माउंट कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। 12वीं कक्षा तक चंडीगढ़ में पढ़ाई की। कंप्यूटर साइंस में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ से बीटेक की डिग्री पूरी की। कंप्यूटर विज्ञान में बीटेक की डिग्री रखने वाली सिंगला ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय रखा था।

इस दौरान विकास भवन कार्यालय में डीडीओ अखिलेश चौबे, सहायक लेखाधिकारी मुनीश श्रीवास्तव, (ए ओ )मनोज गुप्ता,स्टेनो संजय आर्या एवं वरिष्ठ लिपिक अनुज सक्सेना, एवं रवि सक्सेना इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post