पास होने के लिए या अच्छे मार्क्स के लिए नहीं पढ़ो, बल्कि ज्ञान प्राप्त करने के लिए पढ़ो, क्योंकि ज्ञान होगा तो मार्क्स तो पीछे-पीछे आएंगे ही : छात्र तोषण प्रताप सिंह

UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी 




संक्षेप...

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने पर बदायूं डीपीएस स्कूल के छात्र तोषण प्रताप सिंह ने प्राप्त किये , 94.4% अंक हासिल
छात्र तोषण नें अपनी इस शानदार सफलताके लिए , गुरुओं व माता-पिता को दिया श्रेय, वहीं मीडियकर्मी से बात करते हुए तोषण एवं उनके घरवालों नें अपना मत रखा कि "पास होने के लिए या अच्छे मार्क्स के लिए नहीं पढ़ो, बल्कि ज्ञान प्राप्त करने के लिए पढ़ो, क्योंकि ज्ञान होगा तो मार्क्स तो पीछे-पीछे आएंगे ही।


Advertisment..



यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 के छात्र तोषण प्रताप सिंह ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल व घर में खुशी का माहौल है।

तोषण प्रताप सिंह विज्ञान वर्ग के छात्र हैं। उनके पिता ठाकुर भानु प्रताप सिंह व्यवसायी हैं। बेटे की सफलता पर परिवारजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय के शिक्षकों, परिजनों व रिश्तेदारों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisment..


तोषण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और अनुशासन से यह सफलता हासिल हुई है। विद्यालय प्रशासन ने भी तोषण की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए अन्य छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही है।

वहीं मीडियकर्मी से बात करते हुए तोषण एवं उनके घरवालों नें अपना मत रखा कि "पास होने के लिए या अच्छे मार्क्स के लिए नहीं पढ़ो, बल्कि ज्ञान प्राप्त करने के लिए पढ़ो, क्योंकि ज्ञान होगा तो मार्क्स तो पीछे-पीछे आएंगे ही।

Advertisment..


शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं, बल्कि व्यक्तिगत विकास और समझ को बढ़ाना होना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post