UP समाचार न्यूज़ /खबर बदायूं यूपी
रिपोर्ट आकाश सक्सेना...
संक्षेप..
बदायूं के रिजर्व पुलिस लाइन में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों व उनके परिवारों की विभिन्न बीमारियों की जांच कर परामर्श दिया गया और निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
![]() |
| Advertisment.. |
यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर के तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा की उपस्थिति रही।
शिविर में TATA 1mg की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसमें बाजार मूल्य से कम दरों पर जांच की गईं, जबकि CGHS दरों पर अतिरिक्त छूट भी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने जांच कराई।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बीपी, शुगर, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और फंगल संक्रमण जैसी बीमारियों की जांच कर उपचार संबंधी जानकारी दी। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए समय-समय पर जांच कराने की सलाह भी दी गई।इसके अलावा होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया, जिससे लाभार्थियों में संतोष देखा गया।
![]() |
| Advertisment.. |
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन मौजूद रहे।शिविर के माध्यम से पुलिस परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश देने के साथ-साथ सुलभ और किफायती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।


