Breaking : बदायूं के उझानी में अपहरण के बाद हत्या मामले में , एक आरोपी हुआ गिरफ्तार,स्विफ्ट डिजायर कार समेत पकड़ा गया शातिर, पुलिस ने बढ़ाईं धाराएं...

UP समाचार न्यूज़ /खबर बदायूं यूपी...

रिपोर्ट आकाश सक्सेना बदायूं।




यूपी समाचार न्यूज़ उझानी (बदायूं)। थाना उझानी पुलिस ने अपहरण के बाद हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में थाना उझानी पुलिस ने शनिवार को छतुइया फाटक के पास निर्माणाधीन हाईवे से आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजकमल (25) पुत्र अनिरुद्ध निवासी ग्राम बोन्दरी थाना कादरचौक के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में साक्ष्य के आधार पर हत्या समेत अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाई गई हैं।



मारपीट के बाद युवक की हुई थी मौत

घटना 28 मार्च की है, जब नारायणगंज निवासी सीमा देवी उर्फ सोमा ने अपने बेटे सूर्यकांत उर्फ छोटू के अपहरण और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में प्रारंभिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी ने युवक के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान 3 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या सहित अन्य धाराएं जोड़ दीं।



पुलिस टीम को मिली सफलता

थाना उझानी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से यूपी-24 बीटी-6975 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध गुड्डु सिंह, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post