UP समाचार न्यूज़ / खबर बरेली उत्तर प्रदेश...
संक्षेप...
बरेली में SSP अनुराग आर्य का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले,संवेदनशील थानों पर अनुभवी अफसरों की तैनाती, कानून-व्यवस्था मजबूत करने की कवायद
यूपी समाचार न्यूज़ बरेली। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में कई निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शहर से लेकर देहात तक के थानों में रणनीतिक तरीके से तैनाती की गई है।
तबादला सूची में सबसे प्रमुख बदलाव के तहत धनंजय कुमार पांडेय को थाना बारादरी से हटाकर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सुरेश चंद्र गौतम को कोतवाली से इज्जतनगर और बिजेंद्र सिंह को इज्जतनगर से बारादरी भेजा गया है। संजय कुमार धीर को क्राइम ब्रांच से कैंट थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि राजेश कुमार को कैंट से क्राइम ब्रांच (इन्वेस्टिगेशन विंग) में तैनात किया गया है।
इसके अलावा, हरेन्द्र सिंह को शीशगढ़ से साइबर सेल भेजा गया है। जितेंद्र सिंह को सुभाषनगर से शीशगढ़ और सतीश कुमार को अपराध थाना सुभाषनगर से सुभाषनगर प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। संतोष कुमार सिंह को एएचटी से हटाकर किला थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि मनोज कुमार चतुर्वेदी को एएचटी में ही यथावत रखा गया है।
देहात क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। बीनू चौधरी को रिजर्व पुलिस लाइन से आंवला का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। सनी चौधरी को भमोरा से हटाकर रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है। कुंवर बहादुर सिंह को आंवला से साइबर थाना, जबकि दिनेश कुमार शर्मा को साइबर थाना से बहेड़ी का प्रभारी बनाया गया है। पवन कुमार को बहेड़ी से भमोरा और राजेश बाबू मिश्रा को विशारतगंज से बिथरी चैनपुर भेजा गया है। वहीं, चंद्रप्रकाश शुक्ला को बिथरी चैनपुर से विशारतगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल को संवेदनशील क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। अनुभवी अधिकारियों की तैनाती से अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
