UP समाचार न्यूज़ /खबर बदायूं यूपी..
संक्षेप...
प्रदेश भर में चल रहे विशेष अभियान के तहत बदायूं में भी भारी वाहनों पर सख्ती की गई गई है,तकनीकी जांच अभियान तेज हुए , 8 वाहनों पर कार्रवाई वहीं विशेष चेकिंग अभियान जारी, ओवरलोडिंग पर 2.6 लाख का जुर्माना ....
यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष तकनीकी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक संचालित होगा, जिसमें परिवहन विभाग की सात टीमें प्रतिदिन स्कूलों में पहुंचकर वाहनों की जांच कर रही हैं।
परिवहन विभाग द्वारा एक पब्लिक पोर्टल भी जारी किया गया है, जिस पर स्कूल संचालकों को अपने वाहनों से संबंधित सभी जानकारियां अपलोड करनी अनिवार्य हैं। इस पोर्टल के माध्यम से अभिभावक और आम नागरिक भी वाहनों की स्थिति और वैधता की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, पोर्टल पर अपलोड की गई सूचनाओं के आधार पर ही वाहनों की तकनीकी जांच की जा रही है। जांच के दौरान पाई गई कमियों को भी पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित स्कूल संचालक को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
इसी क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम के नेतृत्व में प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 8 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 2.6 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूलकर सरकारी खाते में जमा कराया गया।
परिवहन विभाग ने स्कूल संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की सभी सूचनाएं जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही जिन वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है, उन्हें बच्चों के आवागमन में प्रयोग न करें।
अधिकारियों ने कहा कि वाहनों की फिटनेस, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।
