यूपी परिवहन विभाग की क्रिकेट टीम के मैनेजर बने हरिओम, बेंगलुरु में सम्मानित...

UP समाचार न्यूज़ /खबर बेंगलुरु /बदायूं यूपी /रिपोर्ट आकाश सक्सेना 






संक्षेप (Brief):

बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के एआरटीओ हरिओम को यूपी टीम का मैनेजर बनाया गया है। उन्हें और शिवशंकर सिंह को सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया,इस प्रकार सड़क सुरक्षा क्रिकेट टूर्नामेंट में यूपी की टीम का नेतृत्व करेंगे ए आरटीओ हरिओम...


Advertisment..


यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं/बेंगलुरु। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मोटर व्हीकल टेक्निकल ऑफिसर एसोसिएशन की ओर से बेंगलुरु में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश के 14 राज्यों के परिवहन विभाग की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

इसी क्रम में बदायूं में तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन)  हरिओम को उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। वह टीम के सदस्य के रूप में भी प्रतिभाग कर रहे हैं।

Advertisment 



कार्यक्रम के दौरान हरिओम और बिजनौर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) शिवशंकर सिंह को कर्नाटक के परिवहन मंत्री द्वारा सड़क सुरक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि हरिओम उत्तर प्रदेश संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) सेवा संघ के प्रदेश महासचिव के पद का दायित्व भी निभा रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post