UP समाचार न्यूज़ /खबर बदायूं यूपी /
रिपोर्ट आकाश सक्सेना
संक्षेप...
बदायूं में एआरटीओ हरिओम के नेतृत्व में चलाए गए प्रवर्तन अभियान में बिना हेलमेट, सीटबेल्ट और मोबाइल प्रयोग के मामलों में 52 चालान किए गए, जबकि एक ओवरलोड मालवाहक वाहन सीज किया गया। साथ ही 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण कर रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज की गई।
यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं।
शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) हरीओम के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने तथा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करने वालों के खिलाफ 52 चालान किए गए।
अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। वहीं एक मालवाहक वाहन ओवरलोड पाया गया, जिसे चालान कर सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इसी क्रम में शासन के निर्देशानुसार एक से 15 अप्रैल तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया। सभी वाहनों की रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की गई है। अधिकारियों ने स्कूल संचालकों को मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
