UP समाचार न्यूज़ /खबर बरेली उत्तर प्रदेश..
संक्षेप
मीरगंज। ग्राम पंचायत सैजना की अस्थायी गौशाला का CDO देवयानी यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, गर्मी से बचाव, गोबर निस्तारण व जल निकासी की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही हरे चारे व भूसे का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने और अभिलेखों को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया।
यूपी समाचार न्यूज़ मीरगंज (बरेली)। विकास खंड मीरगंज की ग्राम पंचायत सैजना में संचालित अस्थायी गौशाला का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) देवयानी यादव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए साफ-सफाई, पशुओं के पीने के पानी, गर्मी से बचाव और चारे की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने गौशाला परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और गर्मी के मौसम को देखते हुए छाया एवं ठंडक के समुचित इंतजाम करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान गोबर निस्तारण और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला में जलभराव की समस्या से बचने के लिए पक्की नालियों का निर्माण कराया जाए, जिससे स्वच्छता बनी रहे और पशुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके अलावा, सीडीओ ने हरे चारे और भूसे का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला के अभिलेखों का अवलोकन करते हुए रजिस्टरों के रख-रखाव को व्यवस्थित करने पर बल दिया। साथ ही जनसहयोग से प्राप्त दान सामग्री, विशेष रूप से भूसे को सुरक्षित तरीके से संग्रहित कर गौशाला में संरक्षित रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गौशाला में रह रहे गोवंश की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
