बदायूं ARTO की ओवरलोडिंग माफियाओ के खिलाफ सख्त चेतावनी, उधर सरकारी खजाने में जमा कराए ₹ 6 लाख...

UP समाचार न्यूज़ / खबर बदायूं यूपी 
रिपोर्ट आकाश सक्सेना...




संक्षेप...

खनन माफियाओ पर एआरटीओ की सख्ती, 10 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई 6 लाख रुपये वसूले कराए सरकारी खाते में जमा , एआरटीओ ने दी सख्त चेतावनी...

Advertisment..


यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। जिले में खनन माफिया के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम के नेतृत्व में रविवार सुबह चलाए गए अभियान में 10 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान वाहन संचालकों द्वारा दबाव बनाने और बहानेबाजी की कोशिशें की गईं, लेकिन विभागीय टीम ने सख्ती बरतते हुए मोटरयान अधिनियम-1988 के तहत चालान किया।

Advertisment..


इस कार्रवाई में करीब 6 लाख रुपये का प्रसमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग से वाहनों का ब्रेकिंग सिस्टम प्रभावित होता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही सड़कों को भी भारी नुकसान होता है।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों में क्षमता से अधिक भार न लादें। अभियान में प्रवर्तन सिपाही व चालक भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post