Breaking : बदायूं में ओवरलोड खनन वाहनों पर एआरटीओ हरिओम की बड़ी कार्रवाई, खनन माफिया व फर्जी पत्रकार के खिलाफ FIR दर्ज

रिपोर्ट UP समाचार न्यूज़ डेस्क /खबर बदायूं यूपी 



खबर संबंधित वीडियो...

संक्षेप...

ओवरलोड खनन वाहनों पर एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई, माफिया व फर्जी पत्रकार पर FIR,चेकिंग के दौरान धमकी और दबाव बनाने का आरोप, दो ट्रेलर सीज, लाखों का जुर्माना...


यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एआरटीओ हरिओम द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान न केवल ओवरलोड ट्रेलरों को पकड़ा गया, बल्कि खनन माफिया और खुद को पत्रकार बताने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Fir कॉपी...


शासन के निर्देश पर 24 मार्च 2026 को थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के आसफपुर इलाके में एआरटीओ टीम ने अवैध खनन वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान रामपुर सीमा के पास तीन ट्रेलर संदिग्ध अवस्था में गुजरते दिखाई दिए। जांच के लिए रोके जाने पर एक ट्रेलर चालक वाहन को तेज गति से भगा ले गया, जबकि दो अन्य ट्रेलरों को टीम ने पीछा कर तीव्र मोड़ पर रोक लिया।
Fir कॉपी 



जांच के दौरान चालकों से बिल्टी, धर्मकांटे की पर्ची, ड्राइविंग लाइसेंस समेत आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद प्रवर्तन टीम दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आसफपुर चौकी की ओर ले जाने लगी। इसी बीच कुछ लोग, जो कथित रूप से खनन माफिया बताए जा रहे हैं, मौके पर पहुंच गए। उनकी गाड़ियों की नंबर प्लेट भी ढकी हुई थी।

Fir कॉपी..



स्थिति को देखते हुए एआरटीओ ने खुद को असुरक्षित महसूस किया और तत्काल डायल 112 पर पुलिस सहायता मांगी। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों ट्रेलरों (HR58E8611 और RJ09GD8491) को ओवरलोडिंग के आरोप में चालान कर चौकी पर सीज कर दिया गया। कार्रवाई के तहत एक वाहन पर 1.22 लाख रुपये और दूसरे पर 1.41 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसी दौरान वाहन स्वामियों और एक व्यक्ति अनुज पाठक, जो खुद को पत्रकार बता रहा था, ने टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की। जांच में सामने आया कि वह किसी मान्यता प्राप्त समाचार पत्र से जुड़ा नहीं है। आरोप है कि उसने और उसके साथियों ने कार्रवाई रोकने के लिए धमकी दी और सोशल मीडिया पर झूठी शिकायत वायरल करने की चेतावनी दी।

वाहन स्वामी अंकुर कुमार ने मौके पर हंगामा करते हुए टीम को धमकाया कि भविष्य में यदि कार्रवाई की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आरोप है कि उसने यहां तक कहा कि अगली बार वाहन चढ़ाकर निकल जाएंगे और किसी की हड्डी तक नहीं मिलेगी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एआरटीओ ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना फैजगंज बेहटा में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post