UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी..
![]() |
| बदायूं के थाना इस्लामनगर और नाधा चौकी क्षेत्र के बीच अवैध खनन लोडर चालक नें मारी खान अधिकारी क़ी गाडी में टक्कर बाल बाल बेच टीम और अधिकारी.. |
संक्षेप...
बदायूं जिले में खनन विभाग की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया है , जहाँ एक अवैध खनन करते लोडर चालक ने खान अधिकारी की गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे वे और टीम बाल बाल बचे,जिले के इस्लामनगर क्षेत्र में टीम नें अवैध खनन पर शिकंजा कसा है , चार वाहन सीज, दो आरोपियों पर मुकदमे की तैयारी...
बदायूं। जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को खनन विभाग की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को पकड़कर सीज करा दिया। कार्रवाई के दौरान एक लोडर चालक ने खान अधिकारी की गाड़ी में टक्कर मार दी। हालांकि खान अधिकारी और टीम के सदस्य बाल-बाल बच गए, अवैध खनन करने के दौरान लोडर को पकड़ने के लिए टीम नें 5 किलोमीटर तक गाडी दौड़ाई पीछा करते समय लोडर नें खान अधिकारी क़ी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी जिससे गाड़ी का हिस्सा पीछे से छतीग्रस्त हो गया।
रविवार को खनन विभाग की टीम अवैध खनन और खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान इस्लामनगर थाना क्षेत्र की नाधा पुलिस चौकी के पास एक लोडर और दो डंपर को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान एक लोडर चालक ने भागने की कोशिश क़ी जिसनें खान अधिकारी की गाड़ी में टक्कर मार दी।
वहीं टीम ने इस्लामनगर क्षेत्र से दो डंपर और एक लोडर तथा गांव वजीरपुर से एक ट्रैक्टर-मय लोडर को पकड़ लिया। जांच के दौरान वाहन चालकों द्वारा खनिज से संबंधित वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद खनन विभाग की टीम ने सभी वाहनों को संबंधित थाना क्षेत्र में सीज करा दिया।
खनन विभाग के अधिकारी के अनुसार वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही खान अधिकारी और विभागीय टीम पर हमला करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ संबंधित थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
पूरी घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के वजीरपुर गांव और नाधा पुलिस चौकी के बीच की बताई जा रही है। खनन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।खान अधिकारी नें बताया अवैध खनन और अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा, अवैध खनन से संबंधित अगर किसी को कोई सूचना देनी हो तो जनसामान्य सूचना दे सकते हैं कार्यालय में आकर जिनकी पहनचान गोनीय रखी जाएगी।
