UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर इस्लामनगर बदायूं यूपी..
संक्षेप...
बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम वजीरपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई खनन विभाग क़ी टीम नें कार्रवाई क़ी , वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली व दो डंपर पकड़े,खनन विभाग का अभियान एक बार फिर तेज हो गया है, अभिलेख न दिखाने पर खान अधिकारी गुलशन कुमार नें वाहन इस्लामनगर थाने में खड़े कराए....
यूपी समाचार न्यूज बदायूं। जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को खनन विभाग की टीम ने थाना इस्लामनगर क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध रूप से बालू और बजरी का परिवहन करते हुए कई वाहनों को पकड़ा।
टीम ने ग्राम वजीरपुर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका, जिसमें अवैध रूप से बालू लदी हुई थी। वहीं इस्लामनगर क्षेत्र में दो डंपर बजरी से लदे हुए पकड़े गए। जांच के दौरान टीम ने वाहनों के चालकों से खनिज परिवहन से संबंधित अभिलेख और प्रपत्र मांगे, लेकिन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
इसके बाद खनन विभाग की टीम ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना इस्लामनगर में खड़ा करवा दिया। मामले में आगे की कार्रवाई विभाग द्वारा की जा रही है।
खान अधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने वैध रूप से खनन और खनिज परिवहन करने वालों से नियमानुसार अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही कार्य करने की अपील की है।
