जिला बदायूं : बिना मंडी कागजात जीरा ले जा रहा पिकअप वाहन पकड़ा, 1.85 लाख की काटी रसीद

UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी..


संक्षेप...

बदायूं जिले में बिना मंडी कागजात जीरा ले जा रहा था पिकअप वाहन मंडी समिति टीम नें पकड़ा, जहां 1.85 लाख की काटी मंडी टीम नें काटी रसीद वहीं सहसवान मंडी समिति द्वारा की गई है कार्रवाई,ये पूरा मामला मुजरिया चौक पर पकड़ा गया वाहन का बताया जा रहा है...





यूपी समाचार न्यूज़ सहसवान (बदायूं)। मंडी समिति सहसवान की सचल दल टीम ने बिना आवश्यक मंडी कागजात के कृषि उत्पाद ले जा रहे एक पिकअप वाहन को पकड़कर कार्रवाई की। बाद में जुर्माना जमा कराने के बाद वाहन को अवमुक्त कर दिया गया।

मंडी समिति के अनुसार 10 मार्च 2026 की रात पिकअप वाहन संख्या UP27AT7316 जलालाबाद से जीरा लेकर दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान मुजरिया चौक के पास मंडी समिति सहसवान के सचल दल प्रभारी करुणाशंकर राही व उनकी टीम ने वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान चालक से मंडी संबंधी कागजात मांगे गए, लेकिन वह आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर मंडी समिति सहसवान परिसर में खड़ा करा दिया। बताया गया कि वाहन में लदा माल वी एग्रोटेक, ग्राम गुलरिया (जलालाबाद) की फर्म का था।

बुधवार को आवश्यक कार्रवाई करते हुए 1,85,845 रुपये की रसीद जारी की गई, जिसके बाद वाहन को अवमुक्त कर दिया गया। मंडी सचिव प्रभात यादव ने कहा कि मंडी नियमों के विरुद्ध परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post