UP समाचार न्यूज़ | खबर बदायूं यूपी | रिपोर्ट आकाश सक्सेना...
संक्षेप...
बदायूं के क्षेत्र जगत के केसरुआ गांव में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन जहां, 139 लोगों की हुई जांचइस दौरान एचआईवी, टीबी समेत कई रोगों की स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान भी चला...
यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के अंतर्गत लोक स्मृति सेवा संस्थान, बदायूं द्वारा सोमवार को ब्लॉक जगत के ग्राम केसरुआ में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला क्षय रोग अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी एचआईवी/एड्स डॉ. विनेश कुमार तथा ग्राम प्रधान संजीव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
शिविर में ग्रामीणों की एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी एवं क्षय रोग (टीबी) की स्क्रीनिंग की गई। कुल 139 लोगों की जांच की गई, जिसमें 2 व्यक्ति हेपेटाइटिस-सी पॉजिटिव पाए गए, जबकि 20 लोग टीबी के लक्षणयुक्त पाए गए। संबंधित लोगों को आगे की जांच एवं उपचार के लिए परामर्श दिया गया।
शिविर के दौरान एसटीआई एवं सामान्य बीमारियों की दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही सघन जागरूकता अभियान के तहत डोर-टू-डोर संपर्क कर ग्रामीणों को एचआईवी/एड्स से बचाव, जांच और उपचार की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच और इलाज के महत्व पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगत से चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता, एसटीएलएस नरेंद्र कुमार, एसटीएस राजीव सक्सेना, मनोचिकित्सक नेहरून्निशा, स्टाफ नर्स राफ़त नूरैन, फार्मासिस्ट आर.के. जोशी, पीपीटीसीटी काउंसलर सुषमा सिंह, जिला अस्पताल से लैब टेक्नीशियन दिनेश पाली, लोक स्मृति सेवा संस्थान के परियोजना प्रबंधक शनि दुबे, एसटीआई काउंसलर राजीव कुमार, ओआरडब्ल्यू अंकुर मिश्रा, ज्ञानश्री यादव एवं ऋषभ कुमार मौजूद रहे।
शिविर को सफल बनाने में ग्राम की आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों में गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और रोकथाम संभव हो पा रही है।
