Budaun Good News : उझानी में पुलवामा शहीदों को बदायूं एआरटीओ हरिओम नें दी श्रद्धांजलि,वहीं बच्चों को सड़क सुरक्षा का दिया संदेश..

UP समाचार न्यूज़ | खबर बदायूं /उझानी | 



संक्षेप...

उझानी में पुलवामा शहीदों को बदायूं एआरटीओ हरिओम नें दी श्रद्धांजलि,वहीं बच्चों को सड़क सुरक्षा का दिया संदेश,उत्कर्ष चैरिटेबल ट्रस्ट ने प्राथमिक विद्यालय नेहरू नगर क्षेत्र उझानी में स्कूली छात्रों को बांटी शैक्षिक सामग्री,शहीदों के सम्मान के साथ शिक्षा और सुरक्षा पर भी दिया जोर...

Advertisment


यूपी समाचार न्यूज़ उझानी (बदायूं)। 15 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में प्राथमिक विद्यालय नेहरू नगर क्षेत्र उझानी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्कर्ष चेरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) ने परिवहन विभाग बदायूं के सहयोग से किया।

कार्यक्रम में परिवहन विभाग में तैनात एआरटीओ हरिओम ने शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात संकेतों का पालन करने और सुरक्षित आवागमन की शपथ दिलाई।

Advertisment



इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कॉपी, किताबें, पेंसिल, रबर, कटर सहित खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देते हैं, बल्कि नई पीढ़ी में देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी, परिवहन विभाग के कर्मचारी, शिक्षकगण और स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को सम्मान देना, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश देना है।

Advertisment


Post a Comment

Previous Post Next Post