UP समाचार न्यूज़ | खबर बदायूं यूपी...
संक्षेप...
सोमवार को डीएम नें संबंधित को आदेश दिए कि नवंबर 2027 तक पूरा होना चाहिए एनएच-530 बी का कार्य वहीं बताया कि , चार पैकेज में चल रहा निर्माण कार्य,आपको बता दें कि डीएम ने बरेली–मथुरा एक्सप्रेस-वे का सोमवार को निरीक्षण किया,जिसके संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारीयों को डीएम नें निर्देश जारी किये एवं सुरक्षा मानकों पर दिए सख्त निर्देश दिए...
यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं, 23 फरवरी। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बरेली–मथुरा एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।
डीएम ने 166 किलोमीटर से 179 किलोमीटर तक, बदायूं बाईपास क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही निर्माणाधीन हिस्सों पर चेतावनी संकेत, बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक एनएचएआई उत्कर्ष शर्मा ने बताया कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण फोरलेन के रूप में किया जा रहा है। यह परियोजना कुल चार पैकेज में हाइब्रिड एन्युटी मोड पर संचालित है। उन्होंने बताया कि प्रथम पैकेज की लागत करीब ढाई हजार करोड़ रुपये है, जिसका कार्य पूर्ण हो चुका है। द्वितीय पैकेज की अनुमानित लागत लगभग 1200 करोड़ रुपये है, जिसमें अब तक 55 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।
अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
परियोजना निदेशक के अनुसार तृतीय पैकेज की लागत लगभग 1100 करोड़ रुपये है, जिसमें 16 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं चतुर्थ पैकेज, जिसकी लागत करीब 700 करोड़ रुपये है, उसमें अब तक 6 प्रतिशत कार्य संपन्न हुआ है।उन्होंने बताया कि संपूर्ण परियोजना को नवंबर 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्माण के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
![]() |
| Advertisment... |

