Breaking : आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान घर दुकान पर गिरी क्रेन बड़ा हादसा टला..

UP समाचार न्यूज़|  खबर आगरा यूपी| 

रिपोर्ट ऋषभ सक्सेना आगरा...




संक्षेप...

Metro Rail Corporation के निर्माण कार्य में हादसा: पाइलिंग रिग क्रेन घर व दुकान पर गिरी प्रतापपुरा बाजार में अफरातफरी, बड़ा हादसा टला, साथ ही संबंधित मार्ग पर यातायात डायवर्ट कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। घटना की जांच कराई जा रही है...


यूपी समाचार न्यूज़ आगरा। शहर में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार रात प्रतापपुरा बाजार क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। एलिवेटेड ट्रैक के लिए पिलर निर्माण में लगी भारी-भरकम क्रेन (पाइलिंग रिग) अचानक अनियंत्रित होकर पास के एक मकान और शराब के ठेके पर जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 25 फीट ऊंची पाइलिंग रिग मशीन का ऊपरी हिस्सा झुककर मकान की छत और उसके बाहर स्थित शराब की दुकान पर गिर पड़ा। इससे दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि मकान के बाहरी हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई।

बताया गया कि घटना के समय मकान के अंदर परिवार के लोग मौजूद थे, लेकिन जिस हिस्से पर मशीन गिरी वहां कोई नहीं था। रात का समय होने के कारण शराब का ठेका भी बंद था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

परियोजना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक मशीन का एक पहिया अचानक जमीन में धंस गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और पाइलिंग रिग एक ओर झुककर गिर गई। सूचना मिलते ही Uttar Pradesh Metro Rail Corporation के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू कार्य शुरू करा दिया गया।

एहतियात के तौर पर प्रतापपुरा बाजार की कई दुकानें अस्थायी रूप से बंद करा दी गई हैं। साथ ही संबंधित मार्ग पर यातायात डायवर्ट कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। घटना की जांच कराई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post