UP समाचार न्यूज़ | खबर बदायूं यूपी...
यूट्यूब पर देखें वीडियो...
संक्षेप..
स्पर्श अभियान के तहत बदायूं के कॉलेजों में कुष्ठ जागरूकता गोष्ठियां क़ी गई, वहीं बताया गया कि समय पर इलाज से कुष्ठ पूरी तरह ठीक हो जाता है इसमें भेदभाव न करें : डॉ. सुधीर गुप्ता
यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले के शैक्षणिक संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 3 फरवरी को केदारनाथ महिला कॉलेज और 4 फरवरी को भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कुष्ठ रोग पर जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने टीम के साथ छात्रों व शिक्षकों को कुष्ठ रोग के लक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुष्ठ के दाग-धब्बों में सुन्नपन होता है, खुजली नहीं होती, पसीना नहीं आता, कान पर गांठें, कर्ण पल्लव का मोटा होना और नाक का बैठ जाना इसके प्रमुख लक्षण हैं। डॉ. गुप्ता ने कहा कि एमडीटी दवा से कुष्ठ रोग पूरी तरह ठीक हो जाता है और समय पर इलाज कराने से विकलांगता से बचा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि कुष्ठ का इलाज सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को कुष्ठ रोगियों से किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने की शपथ दिलाई गई। गोष्ठियों में मानवीर सिंह, मनोज कुमार, गौरव यादव सहित अन्य ने सहयोग किया। कॉलेज प्रशासन व शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा।
