Agra UP : आगरा में होटल ताज हाइट्स के टॉप फ्लोर पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी..

UP समाचार न्यूज़ | खबर आगरा उत्तर प्रदेश

|रिपोर्ट| ऋषभ सक्सेना




संक्षेप..

आगरा स्थित फतेहाबाद रोड पर होटल ताज़ हाइट्स में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,जहां एक  बड़ा हादसा होने से टल गया, बताया जा रहा ये आग होटल के ऊपर टॉप फ्लोर पर स्थित स्टोर रूम में लगी जहां समय से सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों नें आग पर काबू पा लिया...



यूपी समाचार न्यूज़ आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र अंतर्गत फतेहाबाद रोड पर स्थित होटल ताज हाइट्स में शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब होटल के टॉप फ्लोर पर अचानक भीषण आग लग गई। वीकेंड होने के चलते होटल में मेहमानों की भारी मौजूदगी थी, वहीं एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा था। आग की लपटें और धुआं उठते देख होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।


सूचना मिलते ही थाना ताजगंज पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए होटल में ठहरे सभी मेहमानों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया। होटल को पूरी तरह खाली करा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही पूरे होटल में धुआं भर गया था, जिससे कुछ देर के लिए हालात बेहद भयावह हो गए। हालांकि समय रहते की गई कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में आ गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।


गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और होटल प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। समय पर पुलिस और दमकल विभाग की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post