पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता नंद किशोर सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में उमड़ा विभागीय परिवार

 UP समाचार न्यूज़ | खबर बदायूं यूपी...


संक्षेप...

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता नंद किशोर सेवानिवृत्त हो गए हैं, उनके सम्मान समारोह में उमड़ा लोक निर्माण विभागीय परिवार, सेवा समर्पण और अनुशासन की मिसाल बने इंजीनियर नंद किशोर, धूमधाम से दी गई विदाई...


यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में सहायक अभियंता पद पर तैनात रहे इंजीनियर नंद किशोर के सेवानिवृत्त होने पर डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग बदायूं की ओर से संघ भवन एकता सदन में भव्य विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।


समारोह की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष इंजीनियर राहुल कुमार ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ इंजीनियर एच.एन. मिश्र, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर श्रवण कुमार यादव, क्षेत्रीय महामंत्री इंजीनियर लालाराम, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार, जिला मंत्री सरोज यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव, सहायक अभियंता अभिषेक कुमार, शशिकांत यादव, पुष्पेंद्र कुमार सहित अनेक अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।


इसके अलावा अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड नरेश कुमार, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड इंजीनियर देवपाल सिंह, ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित पांडे, महासंघ के जिला अध्यक्ष इंजीनियर अजय गंगवार (पीलीभीत), जनपद सचिव इंजीनियर अनूप कुमार, मिनिस्ट्रीयल संगठन के जिला अध्यक्ष प्रमोद शाक्य, जिला मंत्री गुड्डू सिंह, तीनों खंडों के प्रशासनिक अधिकारी, व्यक्तिगत सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के जिला मंत्री संजीव कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी व संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।


मंच संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने इंजीनियर नंद किशोर के कार्यकाल को अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण बताया। कार्यक्रम में उनके परिजन, रिश्तेदार और मित्र भी मौजूद रहे। अंत में अध्यक्षीय संबोधन के साथ समारोह का समापन हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post