हीरो मोटरकोर्प कम्पनी की 25 वर्षों की उपलब्धि : जीएस हीरो शोरूम में मनाया गया रजत जयंती समारोह...

UP समाचार न्यूज़ | रिपोर्ट आकाश सक्सेना | खबर बदायूं यूपी...





संक्षेप...

बदायूं के जी एस हीरो शोरूम में हीरो मोटरकोर्प के 25 वर्ष सफलता पूर्वक पूरे होने पर जी एस हीरो शोरूम के मालिक अनुपम गुप्ता जिम्मी भैया नें कर्मचारियों के साथ केक काटकर कंपनी की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया...

यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं।शहर के प्रमुख दोपहिया वाहन शोरूम जीएस हीरो ने कंपनी के सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर शोरूम परिसर में केक सेरेमनी आयोजित कर ग्राहकों एवं कर्मचारियों के साथ खुशियां साझा की गईं।


कर्मचारियों के साथ मनाया जश्न...

जीएस हीरो के मालिक अनुपम गुप्ता (जिम्मी भैया) ने शोरूम पर उपस्थित सभी कर्मचारियों के साथ केक काटकर कंपनी की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और ग्राहकों के विश्वास के चलते जीएस हीरो ने यह मुकाम हासिल किया है।

जी एस हीरो शोरूम का 2007 में बदायूं में हुआ था शुभारंभ...

इस मौके पर जानकारी दी गई कि जीएस हीरो का शोरूम बदायूं में 13 अप्रैल 2007 को स्थापित किया गया था। वहीं हीरो मोटोकॉर्प ने बीते 25 वर्षों से देशभर में दोपहिया वाहन कारोबार में प्रथम स्थान बनाए रखा है, जो कंपनी की गुणवत्ता और भरोसे का प्रमाण है।

ये रहे उपस्थित...

समारोह में शोरूम मैनेजर राजीव शर्मा, नेटवर्क मैनेजर प्रशांत सिंह, शगुफ्ता खान डीलर मैनेजर,सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post