बदायूं के एचपी इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया कृमि मुक्ति दिवस...

UP समाचार न्यूज़ |खबर बदायूं उत्तर प्रदेश...




संक्षेप..

मंगलवार को बदायूं के एचपी इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया कृमि मुक्ति दिवस,जहां स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा छात्रोंको एल्बेंडाजोल की गोली दी गई मौके पर बदायूं सीएमओ रामेश्वर मिश्र समेत अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.....


Advertisment




( बदायूं | संवाददाता रिपोर्ट आकाश सक्सेना )

यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों को एल्बेंडाजोल की गोलियां देकर किया गया।

Advertisment



इस मौके पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बच्चों को बताया कि हर छह माह में एल्बेंडाजोल का सेवन करने से पेट में होने वाले कीड़े नष्ट होते हैं, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने इसे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी बताया।
Advertisment


डीआईएओ डॉ. मोहम्मद असलम ने कृमि संक्रमण से होने वाली बीमारियों और एनीमिया पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक सर्वे में 100 में से 74 बच्चियों में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई, जिसका एक बड़ा कारण पेट में कीड़े हैं।



कार्यक्रम के दौरान सीएमओ ने स्वयं बच्चों को दवा देकर चबाकर खाने की सलाह दी। अंत में प्रधानाचार्य संदीप पांडे ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार जताया।





Post a Comment

Previous Post Next Post